टीआरआई समिति को मिला नया अध्यक्ष, जय मंगल पटेल को सर्वसम्मति से सौंपी गई जिम्मेदारी

Raipur : संचनालय संघ के नेतृत्व में सोमवार को टीआरआई (जनजातीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान) की विभागीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके पूर्व अध्यक्ष योगेश निषाद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद समिति ने नए अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से किया।

संचनालय संघ के अध्यक्ष जय साहू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में समिति के सभी कर्मचारियों और संघ के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर संघ की कोर कमिटी से लोकेश वर्मा, सुरेन्द्र मार्कण्डेय, जगदीप बजाज, विनीशा, संरक्षक रामसागर कोसले और अन्य सदस्य भी मौजूद थे। बैठक में आनंद परमार, ईश्वर साहू और योगेंद्र निषाद ने प्रस्ताव रखा कि संगठन की एकता और मजबूती बनाए रखने के लिए जय मंगल पटेल को समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया जाए। इस प्रस्ताव को सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर समर्थन दिया।

जय मंगल पटेल की नियुक्ति पर सभी कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी और संगठन को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई। सभी ने विश्वास जताया कि वे अपने अनुभव और समर्पण से संगठन को नई दिशा देंगे।

संचनालय संघ के अध्यक्ष जय साहू ने इस मौके पर कहा कि “एक मजबूत नेतृत्व ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है, और हमें विश्वास है कि जय मंगल पटेल इस जिम्मेदारी को ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।”

कार्यक्रम के अंत में पूर्व अध्यक्ष योगेश निषाद को उनके कार्यकाल में किए गए कार्यों के लिए धन्यवाद दिया गया और नए अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *