रायपुर। शारदीय नवरात्रि की पंचमी के पावन अवसर पर नगर निगम रायपुर के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी द्वारा 501 कन्याओं के कन्या भोज का आयोजन किया गया। यह आयोजन पिछले सात वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत पं. रविशंकर शुक्ल वार्ड क्रमांक 34 सहित आसपास के गुरु गोविंद सिंह वार्ड, काली माता वार्ड, शंकर नगर वार्ड और सिविल लाइन वार्ड की कन्याओं के लिए किया गया।कार्यक्रम में आकाश तिवारी ने सभी कन्याओं के चरण पखारकर विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद कन्याओं को आलता-महावर लगाया गया और श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद ग्रहण कराया गया। आयोजन में कन्याओं को माता रानी की चुनरी ओढ़ाई गई और उपहार भी भेंट किए गए।इस अवसर पर आकाश तिवारी ने कहा कि नवरात्रि में कन्या पूजन हमारी सनातन परंपरा और आस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कन्याओं में मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका सम्मान और पूजन किया जाता है। आयोजन के दौरान कन्याओं ने प्रसाद एवं भेंट स्वीकार कर आशीर्वाद दिया और इस सेवा कार्य को आगे भी जारी रखने की कामना की।

