महिला सुरक्षा संगठन फाउंडेशन ने शिव मंदिर में किया भजन-कीर्तन, माता रानी की पूजा-अर्चना
राजनांदगांव। महिला सुरक्षा संगठन फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की जिला राजनांदगांव टीम के माध्यम से धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष कांति मौर्य के नेतृत्व में सदस्यों ने शिव मंदिर में भजन-कीर्तन किया और माता रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
यह कार्यक्रम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील मलिक के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। धार्मिक आयोजन में जिले के संगठन के सभी सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान भक्तिमय वातावरण में माता रानी के जयकारे लगाए गए और श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भजन-कीर्तन में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के माध्यम से सदस्यों ने आपसी एकता, सामाजिक सद्भाव और धार्मिक आस्था का संदेश दिया। आयोजन में सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। संगठन की जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष कांति मौर्य ने सदस्यों की उपस्थिति और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

