– इस वीकेंड 9 पकड़े गए, सभी का लाइसेंस होगा सस्पेंड
– श्रीराम मंदिर, फुण्डहर और नवा रायपुर इलाके में देर रात चलाया गया अभियान
रायपुर @ शहर में नशे में धुत होकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। शनिवार देर रात चलाए गए ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान में 9 शराबी चालकों को पकड़ा गया है। सभी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट भेजा गया, वहीं इनके लाइसेंस को निलंबित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

तीन जगहों पर रातभर चला चेकिंग ऑपरेशन
एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। शनिवार 3 मई की रात 11 बजे से 2 बजे तक शहर के तीन अलग-अलग लोकेशन – श्रीराम मंदिर, फुण्डहर चौक और एयरपोर्ट टर्निंग, नवा रायपुर में चेकिंग की गई। ASP यातायात डॉ. प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन में चेकिंग के दौरान कुल 9 वाहन चालकों को नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया।

खुद की जान ही नहीं, दूसरों की जान भी खतरे में डालते हैं ऐसे चालक
पुलिस का कहना है कि नशे में वाहन चलाना केवल कानून का उल्लंघन ही नहीं है, बल्कि यह खतरनाक और जानलेवा भी है। ऐसे वाहन चालक न केवल अपनी जान, बल्कि सड़क पर चल रहे बाकी लोगों की जान को भी जोखिम में डालते हैं। यही वजह है कि रायपुर पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर रही है। पिछले तीन महीनों में 349 से ज्यादा शराबी चालकों पर चालानी कार्रवाई हो चुकी है।

10 हजार तक का जुर्माना, लाइसेंस भी जब्त
इन मामलों में कोर्ट ने भी सख्ती दिखाई है। अधिकतर मामलों में चालकों पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया गया है और अब परिवहन विभाग को सभी दोषी चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने के लिए पत्र भेजा गया है। इसका उद्देश्य ऐसे लोगों को सबक सिखाना है जो नियमों को ताक पर रखकर दूसरों की जान से खिलवाड़ करते हैं।

ये हैं पकड़े गए 9 वाहन चालक और उनके वाहन नंबर
विनय टेम्भरे – CG 04 HB 8802
बृजेश कुमार – CG 17 KS 1349
श्याम वीर सिंह – CG 10 AD 6690
परमानन्द बाग – CG 04 MW 1435
विशाल सिंह – CG 04 MB 9777
गौरव नियोगी – CG 04 KT 7012
विनय साहू – CG 07 BW 1570
रवि सोनी – CG 04 NB 1171
संदीप बक्सी – CG 04 QC 5003
पुलिस की अपील – नशे में वाहन न चलाएं
रायपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशा कर वाहन चलाना न केवल जुर्म है, बल्कि घातक भी है। इसलिए शराब पीने के बाद वाहन चलाने से बचें। जरूरत पड़ने पर ड्राइवर रखें या कैब का इस्तेमाल करें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
