नेताओं को भेजा कारण बताओ नोटिस, 7 दिन में जवाब नहीं मिला तो 6 साल के लिए निष्कासन

रायपुर @ भाजपा ने पार्टी अनुशासन के खिलाफ जाकर पंचायत चुनाव में बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाले दो नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश पर भेजा गया है। पार्टी ने साफ किया है कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि 7 दिन के भीतर जवाब नहीं दिया गया, तो दोनों नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया जाएगा।

मामला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का है, जहां सुश्री समीर पैकरा और उपेन्द्र बहादुर ने भाजपा के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ बगावत कर पंचायत चुनाव में खुद को मैदान में उतार दिया। पार्टी ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए दोनों नेताओं को नोटिस भेजा है।

भाजपा का कहना है कि पार्टी के विरुद्ध जाकर चुनाव लड़ना संगठनात्मक नीतियों और अनुशासन का उल्लंघन है। ऐसे में यदि समीर पैकरा और उपेन्द्र बहादुर ने सात दिनों के भीतर नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दिया, तो उन्हें छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा।पार्टी सूत्रों के अनुसार, पंचायत चुनाव के दौरान कई नेताओं ने संगठन की सहमति के बिना चुनाव लड़ा था। भाजपा अब ऐसे मामलों पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है ताकि भविष्य में कोई भी नेता अनुशासन भंग करने की हिम्मत न करे।भाजपा की इस कार्रवाई को संगठन में अनुशासन बनाए रखने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

पार्टी ने संकेत दिया है कि आगे भी यदि कोई कार्यकर्ता या नेता पार्टी लाइन से हटकर काम करेगा तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *