बच्चों के भविष्य को बनाएं डिजिटल, प्रथम प्रतिष्ठा कंप्यूटर इंस्टीट्यूट रायपुर में चल रहे हैं विशेष कोर्स

रायपुर @ आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर की समझ और तकनीकी ज्ञान बच्चों के भविष्य की बुनियाद बन चुका है। इसी दिशा में रायपुर स्थित प्रथम प्रतिष्ठा कंप्यूटर इंस्टीट्यूट बच्चों के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आया है। यहां छोटे और बड़े बच्चों के लिए उनकी उम्र और समझ के अनुसार खास कंप्यूटर और दैनिक व्यवहारिकता से जुड़े कोर्स संचालित किए जा रहे हैं।

संस्थान की ओर से बताया गया कि इन कोर्स में कंप्यूटर की बेसिक जानकारी, टाइपिंग, इंटरनेट का उपयोग, एमएस ऑफिस, ग्राफिक्स डिजाइनिंग, मोबाइल ऑपरेटिंग से लेकर व्यवहारिक जीवन में काम आने वाले छोटे-छोटे तकनीकी गुर सिखाए जा रहे हैं। ये कोर्स खासतौर पर बच्चों के लिए तैयार किए गए हैं, ताकि वे कम उम्र से ही तकनीकी रूप से सक्षम बन सकें।संस्थान का मानना है कि आज की दुनिया में कंप्यूटर केवल एक विषय नहीं, बल्कि हर क्षेत्र की जरूरत बन गया है।

स्कूल के साथ-साथ यदि बच्चों को कंप्यूटर का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाए तो वे न सिर्फ पढ़ाई में आगे होंगे, बल्कि आने वाले समय में आत्मनिर्भर भी बन सकेंगे।इंस्टिट्यूट द्वारा अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों को सरल भाषा और प्रैक्टिकल तरीके से पढ़ाया जाता है। संस्था की ओर से सभी माता-पिता से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों का एडमिशन जल्द कराएं और उन्हें तकनीकी शिक्षा से जोड़कर उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर करें।संपर्क के लिए:मोबाइल: 98261 50251, 99779 36561लैंडलाइन: 0771-40461

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *