
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक जिम्मेदारियों में फेरबदल करते हुए दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभागीय प्रभार में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार, 2005 बैच के अधिकारी मुकेश कुमार बंसल को सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वे अब केवल वित्त विभाग, वाणिज्यिक कर (पंजीयन व आबकारी को छोड़कर) और मुख्यमंत्री सचिवालय का कार्य देखेंगे।

वहीं 2005 बैच के ही वरिष्ठ अधिकारी रजत कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे पहले से ही वाणिज्य एवं उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम विभाग के सचिव के साथ-साथ रेल परियोजनाओं के अतिरिक्त सचिव का दायित्व संभाल रहे हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए संबंधित केंद्रीय और राज्य कार्यालयों को इसकी जानकारी दी है। इस फेरबदल को शासन की प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
