गर्मियों में स्टाइलिश और कंफर्टेबल रहने के अपने तरीके: अभिनेत्रियों ने शेयर किए अपने टिप्स

गर्मी में कैसे रहें स्टाइलिश और कंफर्टेबल? कलाकारों ने शेयर किए अपने टिप्स!

Raipur : जैसे-जैसे गर्मी का मौसम आता है, लोग अपने फैशन और स्टाइल को लेकर ज्यादा सतर्क हो जाते हैं। इस मौसम में एक ओर चुनौती होती है कि फैशन को आराम और कंफर्ट के साथ जोड़ना। एण्डटीवी के कई मशहूर कलाकारों ने गर्मी में स्टाइलिश और कंफर्टेबल रहने के अपने अनोखे तरीके शेयर किए हैं। आइए जानते हैं कि कैसे ये कलाकार गर्मियों में भी अपनी फैशन सेंस को बरकरार रखते हैं।

स्मिता सेबल: ‘भीमा’ की धनिया का समर स्टाइल


स्मिता सेबल, जो कि एण्डटीवी के शो ‘भीमा’ में धनिया का किरदार निभाती हैं, गर्मियों के फैशन को सहजता और स्टाइल का मिश्रण मानती हैं। उनके अनुसार, समर फैशन में सबसे ज़रूरी है हल्के और आरामदायक कपड़े पहनना। स्मिता कॉटन और लिनेन के कपड़े पसंद करती हैं, जो ठंडक प्रदान करते हुए स्टाइल में भी पीछे नहीं रहते। वह हल्के पेस्टल रंगों की साड़ियां और स्लीवलेस ब्लाउज़ पहनना पसंद करती हैं। उनकी समर स्टाइल को और आकर्षक बनाने के लिए काफ्तान और हल्की मिडी ड्रेसेस भी उनके वॉर्डरोब का हिस्सा हैं। जूट बैग्स, हल्के दुपट्टे और मिनिमल सिल्वर ज्वेलरी उनके लुक को और भी निखारती हैं। उनके लिए फैशन वही होता है, जो गर्मी की ठंडी हवा की तरह लाइट, आरामदायक और स्टाइलिश हो।

गीतांजलि मिश्रा: ‘हप्पू की उलटन पलटन’ की राजेश का समर फैशन


गीतांजलि मिश्रा, जो ‘हप्पू की उलटन पलटन’ में राजेश का किरदार निभाती हैं, उनके लिए गर्मियों का फैशन हल्का, फ्री और कूल होना चाहिए। उनका कहना है कि गर्मियों में आरामदायक और लाइट कपड़े पहनना सबसे अच्छा होता है। वह कॉटन के को-ऑर्ड सेट्स और रिलैक्स्ड फिट कुलॉट्स पसंद करती हैं, जो न केवल आरामदायक होते हैं बल्कि स्टाइलिश भी होते हैं। उनके आउटफिट्स में ओवरसाइज़्ड शर्ट्स और स्ट्रैपी सैंडल्स का भी खास ध्यान रहता है। वह गर्मियों में स्किनकेयर को भी महत्वपूर्ण मानती हैं और हमेशा फेस मिस्ट रखती हैं ताकि उनका चेहरा फ्रेश बना रहे। उनका कहना है कि समर फैशन सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं होता, बल्कि स्किनकेयर और हाइड्रेशन भी उतना ही जरूरी है।

शुभांगी अत्रे: ‘भाबीजी घर पर हैं’ की अंगूरी भाबी का समर लुक


शुभांगी अत्रे, जो ‘भाबीजी घर पर हैं’ में अंगूरी भाबी का किरदार निभाती हैं, गर्मियों को अपने जीवन के छोटे-छोटे सुखों को जीने का समय मानती हैं। उनके अनुसार, गर्मियों में ऐसा आउटफिट पहनना चाहिए, जो पूरे दिन आरामदायक और स्टाइलिश लगे। उनकी पसंदीदा समर ड्रेसेज़ में फ्लोई मैक्सी ड्रेस और पेस्टल कलर की कुर्तियां शामिल हैं। शिफॉन और ऑर्गेंज़ा जैसे नर्म और हल्के फैब्रिक वाली साड़ियां उनके समर स्टाइल को और भी आकर्षक बनाती हैं। वह बड़े सनग्लासेस, स्टाइलिश हैट और हल्के स्कार्फ के साथ अपने लुक को पूरा करती हैं। उनका कहना है कि गर्मियों में एक फ्रेश, सिट्रसी परफ्यूम होना बेहद जरूरी है, जो पूरे दिन आपको तरोताजा और कॉन्फिडेंट महसूस कराए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *