भुजिया जनजाति के लिए जल शुद्धिकरण की पहल, टेराफिल फिल्टरयुक्त बाल्टी का वितरण

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व और खोज समिति ने शुरू किया जल स्वच्छता अभियान

Raipur : गरियाबंद जिले के भुजिया जनजाति द्वारा निवासित ग्राम करलाझर और नागेश में जल शुद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के प्रबंधन और खोज एवं जनजागृति समिति मैनपुर ने मिलकर टेराफिल फिल्टरयुक्त बाल्टी के साथ एक्टिवेटेड एल्युमिना का वितरण किया। इस अभियान का उद्देश्य इन ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लोराइड की अधिकता वाले पानी को शुद्ध करना और स्थानीय लोगों को सुरक्षित पानी उपलब्ध कराना है।

फ्लोराइड की समस्या से निपटने के लिए कदम

ग्राम करलाझर और नागेश में पानी में फ्लोराइड की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो लंबे समय तक सेवन करने से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। इस समस्या को दूर करने के लिए टेराफिल फिल्टरयुक्त बाल्टी का उपयोग किया जा रहा है, जिससे पानी को शुद्ध किया जा सकता है और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जोखिम से बचाया जा सके।

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व की पहल

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन ने इस पहल की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकार के उपाय ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्वच्छता को बढ़ावा देने में मदद करेंगे। “हमारे उद्देश्य सिर्फ वन्यजीव संरक्षण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि स्थानीय समुदाय की भलाई के लिए भी काम करना है। इस अभियान के तहत जल स्वच्छता और सुरक्षा को लेकर जनजागृति फैलाने का काम भी किया जा रहा है, ताकि लोग स्वच्छ जल के महत्व को समझें और इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाएं।

स्थानीय समुदाय की सहभागिता

इस जल शुद्धिकरण परियोजना में स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका है, क्योंकि यह सुनिश्चित करता है कि वे सुरक्षित और स्वच्छ पानी का उपयोग करें। ग्रामवासियों को इस पहल के बारे में जानकारी भी दी गई है, ताकि वे पानी के शुद्धिकरण के महत्व को समझें और इसका सही तरीके से उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *