- मौनी बाबा बने रहे”, “शराब घोटाले में कांग्रेस की भूमिका साफ” – भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
- पीडीएफ का नया मतलब बता डाला”, प्रदेश में सुरक्षा का दावा, नशे के कारोबार पर खुलासा करने की चुनौती
रायपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पर भाजपा की प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बैज अपनी सरकार के पुराने दिनों को भूल गए हैं या फिर कुछ पल के लिए फिल्म गजनी के कलाकार बन गए हैं, जो सब भूल जाता है। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पाँच वर्षों के शासन में अपराध रोजमर्रा की बात थी और नशे के कारोबार की डीलरशिप किसके पास थी, यह दीपक बैज भली-भांति जानते हैं।

मौनी बाबा की भूमिका उजागर
डॉ. बघेल ने कहा कि उस समय अपराध और नशे का कारोबार बढ़ता रहा, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने मौन साधे रखा। “जिस शराब घोटाले ने छत्तीसगढ़ की छवि पूरी दुनिया में खराब की, उसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है।” उन्होंने कहा कि बैज आज सियासी लाभ के लिए किसी भी बयानबाजी से परहेज नहीं कर रहे।

पीडीएफ का मतलब खुद बता दिया
भाजपा प्रवक्ता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि वर्तमान में बैज “पीडीएफ” के अध्यक्ष बने फिर रहे हैं। उन्होंने इसका अर्थ बताया – पी का मतलब पर्दा, डी का मतलब डालो, एफ का मतलब फोर्स के मुखिया। इस बयान से भाजपा ने कांग्रेस पर पर्दे के पीछे की राजनीति का आरोप लगाया।
सांस्कृतिक मूल्यों से खिलवाड़ नहीं होगा
डॉ. बघेल ने कहा कि प्रदेश में सब सुरक्षित हैं और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार अपराध और सांस्कृतिक मूल्यों के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि दीपक बैज नशे के कारोबार में शामिल लोगों का खुलासा करें।
खोई जमीन तलाशने निकले हैं, जनता साथ नहीं
कांग्रेस द्वारा 16 से 18 सितंबर तक ‘सब एक मंच पर आओ’ रैली निकालने की योजना पर कटाक्ष करते हुए डॉ. बघेल ने कहा कि कांग्रेस जनता का विश्वास पूरी तरह खो चुकी है। यह यात्रा असफल होगी और पार्टी खुद अपनी खोई हुई जमीन तलाशती रह जाएगी।
