- कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला, साय सरकार में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजनीति अब अपराध के मुद्दे पर गरमा गई है। भाजपा नेता और अपैक्स बैंक के चेयरमैन केदारनाथ गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “अपराधियों का हाथ किसके साथ है, यह प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है।” उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब अपराध चरम पर थे, नशे का कारोबार से लेकर संगठित अपराध तक को खुली छूट मिली हुई थी।

“साय सरकार में अपराधियों की खैर नहीं”
गुप्ता ने कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अपराध और नशे के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ी गई है। हर मामले में त्वरित कार्रवाई हो रही है और अपराधियों पर शिकंजा कस रहा है। उन्होंने दावा किया कि जो ठोस कदम वर्तमान सरकार उठा रही है, वह कांग्रेस के दौर में असंभव था।
“जनता सब जानती है”
भाजपा नेता ने तीखे तेवर में कहा कि अपराधियों से किसका रिश्ता रहा है और किसके संरक्षण में अपराध फले-फूले, यह अब किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज़ में कहा कि “साय सरकार अपराध की जड़ तक जाकर कार्रवाई कर रही है। अपराधियों का अंजाम अब निश्चित है और उनके संरक्षकों को भी जनता पहचान चुकी है।”
