तीज पर्व पर इंद्रावती भवन में महिला अधिकारियों का रंगारंग मिलन

  • सोलह श्रृंगार और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण त्योहारों में शामिल तीज के पावन अवसर पर इंद्रावती भवन में कार्यरत महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विगत 3 वर्षों से लगातार तीज मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर सभी महिला अधिकारी एवं कर्मचारी सोलह श्रृंगार और विभिन्न पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर शामिल हुए।

रंग-बिरंगे आयोजन ने आकर्षित किया ध्यान

महिला अधिकारियों की उपस्थिति और उनकी विविध पोशाकें ऐसा दृश्य पेश कर रही थीं जैसे आसमान में इंद्रधनुष फूट पड़ा हो। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाते हुए नृत्य और गीत प्रस्तुत किए गए, जिससे कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने उत्साह और हर्ष का अनुभव किया।

कार्यक्रम का संचालन

इस रंगारंग आयोजन का संचालन संचालयीन कर्मचारी संघ की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष जगदीप बजाज और संयुक्त सचिव सोनाली तिड़के ने किया।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, संचालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जय कुमार साहू, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष वर्मा, संगठन सचिव लोकेश वर्मा, लिपिक नेता देवाशीष दास, भू-अभिलेख विभाग अध्यक्ष अमित शर्मा और संघ से हेमप्रसाद गायकवाड उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *