समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल के निधन से रायपुर में शोक की लहर, ब्राह्मण समाज ने दी श्रद्धांजलि

  • गौसेवा और सामाजिक एकता के लिए हमेशा रहे समर्पित, समाज के लिए अपूरणीय क्षति

रायपुर। वरिष्ठ समाजसेवी और गौसेवक रामजीलाल अग्रवाल के निधन से रायपुर शहर समेत गुढ़ियारी क्षेत्र में शोक की लहर है। वे एक ऐसे मिलनसार और माननीय व्यक्ति थे, जिन्होंने जीवनभर समाज के हर वर्ग में सौहार्द और सेवा की भावना को आगे बढ़ाया। उनके निधन को सभी समाजों ने एक बड़ी क्षति बताया है, खासकर ब्राह्मण समाज ने इसे अपूरणीय बताया।

गौड़ ब्राह्मण समाज रायपुर गुढ़ियारी के अध्यक्ष किशन लाल बाजारी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि रामजीलाल अग्रवाल जैसे व्यक्ति का जाना समाज के लिए बड़ी कमी है। उन्होंने हमेशा ब्राह्मणों को सम्मान दिया और समाज के हर वर्ग के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार किया।

ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वह परिवार और सभी चाहने वालों को यह दुख सहन करने की शक्ति दे और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

श्रद्धांजलि देने वालों में रामचंद जोशी, राम रतन जोशी, ओमप्रकाश बावला, जोहरी लाल शर्मा, सुनील बाजारी, शंकर लाल जोशी, सतनारायण जोशी, पवन शर्मा, पंडित पवन शर्मा, पंडित घनश्याम पारीक, पंडित घनश्याम शर्मा, पंडित सत्यनारायण पारीक, महेश शर्मा समेत फ्रेंड कूलर गौड़ ब्राह्मण समाज के अनेक पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य शामिल रहे।

समाज ने सामूहिक रूप से दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और ‘ॐ शांति’ का जाप कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *