ब्रेकिंग न्यूज़ : एमबीबीएस सीट के नाम पर 5 लाख की ठगी करने वाला आरोपी पकड़ा गया


पुरानी बस्ती थाना पुलिस की कार्रवाई, आरोपी बिलासपुर से गिरफ्तार

दिनेश यदु @ Raipur : एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने के नाम पर तीन साल पहले पांच लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुरानी बस्ती पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने जानकारी दी कि आरोपी का नाम किशानू दास है और वह पेशे से ठग है।

पीड़ित सुब्रतो मुखर्जी नाम के व्यक्ति ने साल 2021 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी को एमबीबीएस में दाखिला दिलाने का झांसा देकर आरोपी ने पांच लाख रुपये लिए थे। पैसे लेने के बाद आरोपी अचानक गायब हो गया और मोबाइल नंबर भी बंद कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन आरोपी लगातार जगह बदलता रहा। हाल ही में आरोपी की लोकेशन बिलासपुर में मिलने पर टीम भेजी गई और उसे धर दबोचा गया।

थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि किशानू दास के खिलाफ पहले भी इस तरह की ठगी के मामले सामने आ चुके हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि उसने और किन-किन लोगों के साथ ऐसा किया है।

पुरानी बस्ती पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर लेगी और उससे और भी मामलों की जानकारी निकाली जाएगी। पुलिस आम जनता से अपील कर रही है कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान में एडमिशन के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति को पैसे न दें और इस तरह के मामलों की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *