दिनेश यदु @ Raipur: कोरबा सरकार की महतारी वंदन योजना सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि हजारों माताओं के लिए उम्मीद और आत्मनिर्भरता का जरिया बन गई है। ऐसा ही एक उदाहरण सामने आया है कोरबा जिले के मदनपुर से, जहां समाधान शिविर के दौरान रमा पैंकरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मंच पर पहुंचकर खुले मंच से धन्यवाद कहा।

हजारों की भीड़ के सामने रमा ने दिल से निकली बात कही – “धन्यवाद मुख्यमंत्री, आपने हमें सम्मान और सहारा दिया।” उनकी आंखों में खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। रमा पैंकरा को महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि से न सिर्फ अपना घर चलाने में मदद मिल रही है, बल्कि वे अपनी दोनों बेटियों के भविष्य को लेकर भी योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही हैं।
उन्होंने बताया कि हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि में से वह 500-500 रुपये अपनी दोनों बेटियों के सुकन्या समृद्धि योजना वाले बैंक खातों में जमा करती हैं। रमा का मानना है कि शिक्षा ही उनकी बेटियों को एक बेहतर जीवन दे सकती है, और सरकार की योजनाएं इसमें उनकी सबसे बड़ी साथी बन रही हैं।

रमा जैसी कई माताओं की ज़िंदगी में महतारी वंदन योजना ने एक नई रौशनी लाई है। अब वे खुद को सिर्फ एक मां नहीं, बल्कि एक भविष्य निर्माता की भूमिका में देख रही हैं।
