छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, टाइगर रिजर्व और जंगल सफारी सहित अफसरों के तबादले, प्रबंधन में बदलाव की उम्मीद।
दिनेश यदु @ Raipur : छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक सख्ती के तहत वन विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला किया है। टाइगर रिजर्व, जंगल सफारी और प्रमुख वनमंडलों में नए अफसरों की नियुक्ति की गई है। इन तबादलों से वन विभाग की संरचना और प्रबंधन में बदलाव की उम्मीद की जा रही है। कुल 50 से अधिक आईएफएस और डीएफओ स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। राज्य सरकार ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के वन विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) और उप वन संरक्षक (DCF) अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें टाइगर रिजर्व, जंगल सफारी और कई महत्वपूर्ण वनमंडलों में नए प्रमुख अधिकारी तैनात किए गए हैं।

टाइगर रिजर्व और जंगल सफारी को मिले नए प्रमुख
सतोविशा समाजदार को उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व, रायपुर का प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एवं क्षेत्र संचालक नियुक्त किया गया है। स्टायलो मण्डावी को इंद्रावती टाइगर रिजर्व, जगदलपुर का नया प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एवं क्षेत्र संचालक बनाया गया है। थेजस शेखर, जो पहले सरगुजा के डीएफओ थे, अब जंगल सफारी रायपुर के संचालक-सह-वनमंडलाधिकारी होंगे।गणवीर धम्मशील, जो पहले जंगल सफारी रायपुर के संचालक थे, को अब वनमंडलाधिकारी बलौदाबाजार के रूप में भेजा गया है।

नवीन पदस्थ अधिकारी सूची (कुछ मुख्य नाम)
आलोक कुमार तिवारी – खैरागढ़ से अरण्य भवन, नवा रायपुर,विवेकानंद झा – बलरामपुर से अरण्य भवन, गुरूनाथन एन. – केशकाल से अरण्य भवन, प्रियंका पाण्डेय – जांजगीर-चांपा से अरण्य भवन, प्रणय मिश्रा – अरण्य भवन से मंत्रालय, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, पंकज राजपूत – महासमुंद से खैरागढ़, प्रभाकर खलखो – कोरिया से सरगुजा, अरविंद पी.एम – कोरबा से रायगढ़, मयंक पाण्डेय – मंत्रालय से महासमुंद, सत्यदेव शर्मा – बिलासपुर से वन विकास निगम, जितेन्द्र उपाध्याय – जशपुर से धरमजयगढ़, संजय यादव – मुंगेली से वन विकास निगम,
शमा फारूकी, प्रेमलता यादव, दिव्या गौतम, मयंक अग्रवाल, चूड़ामणी सिंह, अभिषेक जोगावत, आलोक बाजपेयी, शशि कुमार, रौनक गोयल, ग्रीष्मी चांद, चंद्रशेखर परदेशी, अभिनव कुमार, हिमांशु डोंगरे, निखिल अग्रवाल, नीरज, अक्षय दिनकर भोसले, दीपेश कपिल, और एस. नवीन कुमार – इन सभी अफसरों को नई जगहों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के साथ भेजा गया है।


