रायपुर @ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान “Run for Sanatan” अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान सनातन संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और जागरण के उद्देश्य से पूरे छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जाएगा। खासतौर पर यह आयोजन गंगा दशहरा (5 जून 2025) और विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल सनातन संस्कृति को पुनर्स्थापित करना है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक चेतना को भी जागरूक करना है।

सनातन संस्कृति का महत्व
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर पूज्य राजीव लोचन महाराज ने कहा, “सनातन केवल एक धर्म नहीं, यह भारत की आत्मा है। आज जब भौतिकता के कारण हम संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं, ऐसे समय में ‘Run for Sanatan’ जैसे आयोजनों से आत्म-जागरण और प्रकृति प्रेम की पुनर्स्थापना होगी।” उन्होंने आगे कहा कि यह आयोजन धर्म, संस्कृति और समाज को पुनः अपने आदर्शों की ओर मार्गदर्शन करेगा।
नर्मदा कुंड निर्वाणी अखाड़ा महंत सुरेंद्र दास ने कहा, “यह आयोजन केवल दौड़ नहीं, बल्कि यह एक आध्यात्मिक यात्रा है — धर्म, प्रकृति और राष्ट्र के लिए। हमें धर्म को पुस्तकों से निकालकर जीवन में उतारना होगा। यह आयोजन धर्म की दौड़ नहीं, धर्म के लिए दौड़ है।”

अभियान का उद्देश्य और लक्ष्य
अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ राष्ट्रीय और इस आयोजन के प्रमुख सचिव डॉ. सौरभ निर्वाणीने कहा, “’Run for Sanatan’ एक आंदोलन है — सनातन संस्कृति, पर्यावरण जागरूकता और सामाजिक चेतना का संगम। यह युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने और समग्र राष्ट्र को एकात्मता की भावना से भरने का प्रयास है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल कदमों की नहीं, बल्कि विचारों की दौड़ होगी। विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश संयोजक आलोक पांडे ने कहा, “हम इस अभियान को हर गाँव, हर नगर, हर परिवार तक पहुँचाएंगे। यह एक संस्कार यात्रा है, जो भारत को पुनः विश्वगुरु बनाएगी।”

महायज्ञ की तरह अभियान
रीतेशचंद्रवंशी, संयोजक – ‘Run for Sanatan’, ने इस अभियान को एक युग परिवर्तन की पुकार बताया। उन्होंने कहा, “यह पावन यात्रा केवल दौड़ तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि वृक्षारोपण से लेकर सनातन ध्वज यात्रा तक, संस्कृति की संध्या से लेकर वेद-उपासना तक, डॉक्यूमेंट्री निर्माण से लेकर डिजिटल धर्मदूतों के निर्माण तक — यह अभियान भारत की आत्मा को जागृत करने का एक दिव्य प्रयत्न है।”
कार्यक्रम विवरण
Run for Sanatan का आयोजन 5 जून 2025 को प्रातः 6:30 बजे VIP Road Shri ram mandir से शुरू होंगे, जिसमे सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में एक साथ होगा। इस अभियान का उद्देश्य सनातन संस्कृति की जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र के प्रति समर्पण को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में शामिल होंगे: वृक्षारोपण, ध्वज यात्रा, सनातन संध्या, डिजिटल कैम्पेन, और समाजसेवियों, संतों और प्रशासन की सहभागिता। गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस के दौरान यह आयोजन विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगा।

छत्तीसगढ़ में संस्कृति जागरण का बड़ा कदम
इस अभियान के आयोजकों का मानना है कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ को सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना की दिशा में एक नया मोड़ देगा। श्री रीतेशचंद्रवंशी ने बताया, “यह आयोजन छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगा। कौशल महाराज जी प्रकाश डालेंगे और यह अभियान हर गांव, तहसील, और नगर में पहुंचकर सनातन संस्कृति की लौ को प्रज्वलित करेगा।”
