पुलिस भर्ती रद्द होने के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान

रायपुर(Raipur)राजनांदगांव पुलिस भर्ती रद्द होने के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा ने अब अन्य जिलों की पुलिस भर्ती प्रक्रियाओं की भी जांच करवाने का ऐलान किया है। उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को अपनी भर्ती प्रक्रियाओं और पीएससी घोटाले जैसे मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। शराब घोटाले में शामिल लोगों पर भी कांग्रेस को जवाब देना होगा।

गृह मंत्री ने कहा कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और शुद्धिकरण के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। प्रत्येक चयनित अभ्यर्थी की क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा, और जहां भी गड़बड़ी पाई जाएगी, वहां कार्रवाई की जाएगी।

पंचायत चुनाव पर उन्होंने कहा कि चुनाव निर्धारित समय से पहले कराए जा सकते हैं। चुनाव आयोग की घोषणा के बाद सरकार पूरी तैयारी के साथ चुनाव कराएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि पंचायत चुनाव परीक्षाओं से पहले हो सकते हैं।

प्रदेश में अपराध की स्थिति को लेकर विजय शर्मा ने कहा कि राज्य में अपराध के आंकड़ों में कोई बड़ा अंतर नहीं आया है। हालांकि, नक्सलियों ने 2024 में लगभग 80 हत्याओं को अंजाम दिया है। राज्य सरकार इन चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

संवाददाता – बीना बाघ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *