मेयर के बेटे के सड़क पर जन्मदिन जश्न से विवाद,मेयर ने मांगी माफी

रायपुर(Raipur) नवनिर्वाचित मेयर मीनल चौबे के बेटे मेहुल चौबे ने अपने जन्मदिन के जश्न से विवाद खड़ा कर दिया। 27 फरवरी की देर रात चंगोरा भाटा इलाके में सड़क पर केक काटकर और आतिशबाजी करके उन्होंने उत्सव मनाया। यह घटना ऐसे समय में हुई जब हाईकोर्ट ने हाल ही में सड़क पर इस तरह के आयोजनों को लेकर सख्त टिप्पणी की थी और मुख्य सचिव (CS) अमिताभ जैन ने भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

सड़क पर जन्मदिन मनाने पर फिर उठा विवाद

मेहुल चौबे के इस जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वे अपने दोस्तों के साथ सड़क पर केक काटते और आतिशबाजी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इस घटना की आलोचना शुरू हो गई। लोगों ने सोशल मीडिया पर मेयर और उनके बेटे के रवैये को लेकर सवाल उठाए।

मेयर ने मांगी माफी, कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

इस विवाद के बाद मेयर मीनल चौबे ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए आश्वासन दिया कि ऐसी घटना दोबारा नहीं होगी। उन्होंने अपने बेटे की हरकत पर खेद व्यक्त किया। वहीं, कांग्रेस ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

संवाददाता – बीना बाघ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *