महतारी वंदन योजना पर सनी लियोनी का बड़ा बयान

रायपुर(Raipur)बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने हाल ही में महतारी वंदन योजना को लेकर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने इस योजना का दुरुपयोग किए जाने पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की है।

सनी ने लिखा, “महिलाओं को सशक्त बनाने वाली योजनाओं का दुरुपयोग बेहद दुखद है। मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं।” उन्होंने यह भी कहा कि वह इस मामले की जांच के लिए अधिकारियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों का पूरा समर्थन करती हैं।

सनी का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लोगों का व्यापक समर्थन भी मिल रहा है। यह मामला अब चर्चा का प्रमुख विषय बन गया है, और लोग इस पर त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

संवाददाता – बीना बाघ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *