वनमंत्री की पहल से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को श्रम सम्मान राशि का लाभ

रायपुर(Raipur) वनमंत्री केदार कश्यप ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ सकारात्मक संवाद किया और उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वन विभाग में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के प्रति त्वरित कार्रवाई के लिए विभागीय मंत्री को निर्देशित किया था।वन मंत्री के निर्देशानुसार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख छत्तीसगढ़ ने श्रम सम्मान राशि के लिए 12.34 करोड़ रुपये का आवंटन किया है।

इससे पहले, इसी वित्तीय वर्ष में 9.21 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था। अब वन विभाग के सभी 6100 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को प्रति माह 4000 रुपये की दर से श्रम सम्मान राशि का भुगतान किया जाएगा। वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने श्रम सम्मान राशि से वंचित कर्मचारियों के लिए भुगतान की मांग वनमंत्री से की थी। इस पहल के चलते विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों में हर्ष और संतोष का वातावरण व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *