जॉब कन्सलटेंसी पैन इंडिया नामक आफिस खोलकर विभिन्न लोगो को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखो रूपये की धोखाधड़ी करने वाले उड़ीसा के संगठित गिरोह के कुल 8 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर :- कंचन यादव

रायपुर :- रायपुर में एक धोखाधड़ी मामला सामने आया है, एक संगठित गिरोह ने नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की थी। पुलिस द्वारा कार्रवाई के बाद, उन्होंने कंपनी के कार्यालयों में छापा मारा और धोखाधड़ी में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने धोखाधड़ी के लिए नकली नोट भी छापे थे। इसके साथ, पुलिस ने उनके पास से 23,75,000 रुपये की रकम और अन्य संदिग्ध सामग्री भी जब्त की।

जिसमें 1 रायल इंनफील्ड बुलेट वाहन, 1 थार चारपहिया वाहन, 27 नग मोबाइल फोन, 14 नग कीपेड फोन, 3 नग सोने की चैन, 1 नग सोन की ब्रेसलेट, 3 नग सोने की अंगुठी, 1 नग सोने की नेकलेस, 4 नग लैपटाप, 1 नग कलर प्रिन्टर, 2 सीट 500-500/- रूपये छपे हुए नकली नोट (प्रत्येक में 4 नग), 165 नग नोट छापने का कोरा सीट, वाटर मार्क इंक, विभिन्न बैंको का पासबुक, एटीएम कार्ड एवं चेकबुक मिला।

*गिरफ्तार आरोपी*

*01. पिन्टू ताण्डी उर्फ करण उर्फ बुल्लु पिता बालेक ताण्डी उम्र 24 साल साकिन रानीपुर झरिअल थाना सिन्द्धेकला जिला बलांगीर (उडीसा) हाल पता ब्लॉक नम्बर 12, रूम नम्बर 302 अशोका रतन जिला रायपुर*

*02. कैलाश ताण्डी उर्फ केटी पिता बालेक ताण्डी उम्र 26 साल साकिन रानीपुर झरिअल थाना सिन्द्धेकला जिला बलांगीर (उडीसा) हाल पता ब्लॉक नम्बर 12, रूम नम्बर 302, अशोका रतन जिला रायपुर*

*03. आकाश ताण्डी पिता भास्कर ताण्डी उम्र 28 साल साकिन न्यू राजीव गांधी नगर थाना पदमनापुर जिला दुर्ग हाल पता ब्लॉक नम्बर 12, रूम नम्बर 302 अशोका रतन जिला रायपुर*

*04. खेत्रो ताण्डी पिता बाईक ताण्डी उम्र 34 साल साकिन रानीपुर झरियल टिटलागढ़ थाना सिन्द्धेकला जिला बलांगीर (उड़ीसा) हाल पता ब्लॉक नम्बर 12, रूम नम्बर 302, अशोका रतन जिला रायपुर*

*05. अभिजीत दीप पिता एजरा दीप उम्र 26 साल साकिन कालाहाण्डी केसिंगा सिरजापाली थाना केसिंगा जिला कालाहाण्डी (उडीसा) हाल पता ब्लॉक नम्बर 12, रूम नम्बर 302, अशोका रतन जिला रायपुर*

*06. विक्की ताण्डी पिता बालिक ताण्डी उम्र 19 साल साकिन रानीपुर झरिअल थाना सिन्द्धेकला जिला बलांगीर (उडीसा) हाल पता ब्लॉक नम्बर 12, रूम नम्बर 302 अशोका रतन जिला रायपुर*

*07. राज टाकरी पिता त्रिनाथ टाकरी उम्र 22 साल साकिन रानीपुर झरिअल थाना सिन्द्धेकला जिला बलांगीर (उडीसा) हाल पता आकाशवाणी उत्तम नगर सिविल लाईन जिला रायपुर*

*08. नितेश कुमार बाघ पिता भु्रगु राम बाघ उम्र 21 साल साकिन करला भावनी पटना, थाना केगांव जिला कालाहाण्डी (उडीसा) हाल पता ब्लॉक नम्बर 12, रूम नम्बर 302 अशोका रतन जिला रायपुर*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *