हिंदी में चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराने से ग्रामीण अंचल के छात्रों को फायदा मिलेगा। हमारी सरकार ने यह निर्णय लिया है कि प्रदेश में अब एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी में भी होगी। इसके लिए छात्र-छात्राओं की संख्या अनुरूप आवश्यक पुस्तक उपलब्ध कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए गए हैं।
