रायपुर। दीपावली के पावन अवसर पर संत श्री आशाराम बापूजी की प्रेरणा से साधक परिवार रायपुर द्वारा शक्ति धाम, तेलीबांधा में ‘आओ मनाएं सच्ची दिवाली’ सेवा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 150 जरूरतमंद परिवारों को दीपावली की खुशियां बांटते हुए खाद्य सामग्री, वस्त्र और दैनिक उपयोग की वस्तुओं का वितरण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना, मंगल आरती और भगवन्नाम जप से हुई। इसके बाद जरूरतमंद परिवारों को चावल, दाल, खजूर, पोहा, आटा, वस्त्र, बाल्टी, दीपक, बाती, तेल, माचिस, मिठाई, नववर्ष कैलेंडर, ऋषि प्रसाद पत्रिका और नगद राशि प्रदान की गई।
आयोजन में मुख्य अतिथि शदाणी दरबार के संत श्री युधिष्ठिर महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि, “भारतीय संस्कृति किसी को गरीब नहीं मानती, वह सभी को अपने करीब मानती है।” उन्होंने सेवा, प्रेम और अपनत्व को भारतीय संस्कृति की वास्तविक पहचान बताया।
इस अवसर पर साधक परिवार की ओर से सेवा की महिमा बताते हुए नर सेवा को नारायण सेवा का माध्यम बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियां और रोशनी लाने का अवसर भी है।
कार्यक्रम में संत श्री युधिष्ठिर महाराज, पाकिस्तान से आए भाई साहब, शक्ति धाम समिति अध्यक्ष मोहन तेजवानी, किशोर आहूजा, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी सहित शंकरलाल दानवानी, विजय अमरानी, हरेश गोविंदानी, पवन प्रेमचंदानी, यशवंत वर्मा, नोहर पटेल, डी. नारायण राव, आर.आर. सेन, सखाराम साहू, रामनारायण साहू, मनोज गोगिया, मनोज बजाज, नितेश बेसरा सहित महिला मंडल और बाल संस्कार के सेवाधारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

